आईलीग मैच में जीत के लिए कल चर्चिल बदर्स से भिड़ेगी ईस्ट बंगाल
नई दिल्ली। शिलांग लाजॉन्ग पर जीत से उत्साहित ईस्ट बंगाल की टीम आईलीग मैच में कल चर्चिल ब्रदर्स पर भी लगातार जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। 4 मार्च को हुए एक मैच में ईस्ट बंगाल ने शिलांग लाजॉन्ग को 2-1 से हराया था।
शिलांग के खिलाफ जीत में पहले ही हाफ में ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड खिलाड़ी क्रिस पायने के दो गोल ने कभी दुश्मन की टीम को जीत की तरफ बढ़ने नहीं दिया। कल बरासात स्टेडियम में शाम 4.35 पर होने वाले खेल में चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ भी ईस्ट बंगाल अटैकिंग खेल ही खेलना चाहेगी। ईस्ट बंगाल के स्ट्राइकर विलीस डियॉन प्लाजा के भी वापसी की उम्मीद है. जो अब तक छह गोल मार चुके हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले 4 मार्च को दो शानदार गोलों के दम पर ऐजल एफसी ने मुम्बई एफसी को 2 -0 से हराकर आई लीग की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद कमो ने 65 वें और 78 वें मिनट में गोल दागे और ऐजल को पूरे तीन अंक दिला दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
