अंडर-18 एशिया कप में भारत महिला हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, कोरिया को 3-0 से हराया
नई दिल्ली। अंडर-18 एशिया कप में भारत की महिला हॉकी टीम ने कोरिया को हराकर कांस्य पदक जीता है। भारत की ओर से संगीता कुमार ने 2 गोल दिए, जिसकी बदौलत कोरिया पर लगातार दबाव बढ़ता गया। इस गोल की मदद से भारत चौथे महिला अंडर-18 एशिया कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामियाब रहा, हलांकि चैपिंयन बनने का सपना अधूरा रह गया।
कांस्य पदक के लिये खेले गये प्लेऑफ मुकाबले में संगीता कुमारी ने 55वें और 58वें मिनट लगातार 2 गोल दागे। इससे पहले भारत की ओर से रितु ने 45वें मिनट में गोल करके टीम का खाता खोल दिया था। वहीं कोरिया को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह इनमें से किसी पर भी गोल नहीं कर पाया। भारत की ओर से कोरिया पर लगातार दबाव बढ़ता रहा और अंत तक कोरिया कोई नभी गोल करने में नाकामियाब रहा। टीम की जीत पर हॉकी इंडिया ने टीम की प्रत्येक खिलाड़ी के लिये एक लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ में से प्रत्येक को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
