तेंदुलकर के लिए नहीं, भारत के लिए विश्व कप जीतें : वॉ
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों द्वारा यह कहा जाना कि वह विश्व कप सचिन तेंदुलकर के लिए जीतना चाहते हैं, खिलाड़ियों का यह रवैया बिल्कुल भी ठीक नहीं है क्योंकि किसी व्यक्ति से खेल का कद ऊंचा होता है।
वॉ ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भारतीय खिलाड़ियों को अपनी टीम और देश के लिए विश्व कप जीतना चाहिए।"
वर्ष 1999 में आस्ट्रेलियाई विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे वॉ ने कहा, " मुझे नहीं लगता है कि खिलाड़ियों का यह रवैया ठीक है। आप किसी एक खिलाड़ी के लिए विश्व कप जीतने की नहीं सोच सकते। आपको एक-दूसरे के लिए जीतना होता है। मुझे पूरा विश्वास है कि तेंदुलकर भी टीम और देश के लिए विश्व कप जीतना चाहते होंगे।"
वॉ ने कहा कि विश्व कप में तेंदुलकर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
वॉ ने कहा, " तेंदुलकर टूर्नामेंट के स्टार नहीं लेकिन वह भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यदि आप को खेल पर नियंत्रण रखना है या विपक्षी टीमों को रोकना है तो उसमें तेंदुलकर की भूमिका अहम होगी।"
तेंदुलकर अपना छठा विश्व कप खेलने उतरेंगे। तेंदुलकर वर्ष 2003 के विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम के हिस्सा थे। भारत फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications