For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मेलबर्न में पाकिस्तान को मिला 422 रनों का लक्ष्य

By Staff

खेल के तीसरे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 111 रनों से आगे खेलते हुए चौथे दिन मेजबान आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 225 रनों पर घोषित कर दी। चौथे दिन आस्ट्रेलिया की ओर से शेन वाटसन ने 120 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके करियर का यह पहला टेस्ट शतक है। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमेर ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए।

इससे पहले खेल के तीसरे दिन सोमवार को आस्ट्रेलिया की पहली पारी के 454 रनों के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में 258 रनों पर सिमट गई थी। इसके साथ ही आस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 196 रनों की बढ़त बना ली थी।

पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में मिस्बाह-उल-हक ने सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने आखिरी विकेट के लिए सईद अजमल के साथ मिलकर 38 रनों की साझेदारी की। मिस्बाह के अलावा पाकिस्तान की ओर से उमर अकमल दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। उनके बल्ले से 51 रन निकले थे।

आस्ट्रेलिया की ओर से डॉग बोलिंगर और मिशेल जानसन ने तीन-तीन विकेट चटकाए थे। इनके अलावा पीटर सिडल ने दो और नाथन हॉरिट्ज व वाटसन ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+