-Staff
बीजिंग, 14 अगस्त: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की उनकी जोड़ीदार सुनीता राव बीजिंग ओलंपिक के महिलाओं के युगल मुकाबले में हारकर ओलंपिक से बाहर हो गईं हैं।
सानिया-सुनीता को रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा और दिनारा सफीना की जोड़ी ने दूसरे दौर के मुकाबले में 6-4, 6-4 से पराजित किया।
एकल मुकाबले में चोट के कारण निराशाजनक रूप से बाहर हुईं सानिया ने अंतिम क्षणों में इस अहम मुकाबले में खेलने का फैसला किया, लेकिन उनकी जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरुआत की थी। सानिया-सुनीता ने पहले तीन गेम में दो बार रूसी जोड़ी नें दोनों गेम के शुरुआती दौर में बढ़त बनाई लेकिन रूसी जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए दोनों सेट जीतकर भारतीय जोड़ी को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, August 14, 2008, 10:15 [IST]
Other articles published on
Aug 14, 2008