बीजिंग ओलंपिक: टेनिस के कई दिग्गज कठिन ड्रा में
बीजिंग, 7 अगस्त: पदक जीतने की की आस में बीजिंग पहुंचे कई टेनिस खिलाडि़यों को करारा झटका लगा है। वो इसलिए क्योंकि टेनिस में दिग्गज खिलाडि़यों की शुरुआत कठिन ड्रॉ से होगी।
वो खिलाड़ी जिन्हें कठिन ड्रॉ मिले हैं, उनमें भारत की सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस, महेश भूपति के अलावा रोजर फेडरर और राफेल नडाल शामिल हैं। इन सभी को पहले दौर में कठिन मुकाबले से गुजरना होगा।
वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी सानिया मिर्जा को पहले दौर में स्विट्जरलैंड की टिमिया बैसिंस्की से भिड़ना होगा। अगर वे यह मैच जीतने में सफल रहीं, तो दूसरे दौर में उनका सामना वर्ष 2000 की ओलंपिक चैंपियन अमेरिका की वीनस विलियम्स से होगा।
वहीं पांचवीं बार ओलंपिक खेलने जा रहे पेस अपने जोड़ीदार भूपति के साथ युगल मुकाबलों के पहले दौर में फ्रांस के गेल मोनफिल्स और जिल्स सिमों से भिड़ेंगे। पहले दौर की जीत के बाद भारतीय जोड़ी की भिड़ंत चेक गणराज्य के थॉमस बेरड्रिक और राडेस्क स्टेपनाक से होगी।
बीजिंग ओलंपिक में महिला युगल मुकाबलों में सानिया अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की अपनी जोड़ीदार सुनीता राव के साथ तातियाना गोलोविन तथा पाउलिन पारमेंटीयर की फ्रांसीसी जोड़ी से भिड़ेंगी। पहले दौर की जीत के बाद उन्हें शीर्ष वरीयता प्राप्त रूसी जोड़ीदारों स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा और दिनारा सफीना का सामना करना पड़ेगा।
भारत के शीर्ष खिलाड़ी ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त राफेल नडाल और रोजर फेडरर के लिए भी पहले दौर कठिन साबित हो सकते हैं।
सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर पहले दौर में जहां रूस के दमित्रि तुर्सोनोव के खिलाफ खेलेंगे। वहीं नडाल को पहले दौर में इटली के पोतितो स्टारेस से भिड़ना होगा।
नडाल को आने वाले मुकाबलों में दुनिया के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक और ब्रिटेन के एंडी मरे से भिड़ना पड़ सकता है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications