पाकिस्तानी टीम में कोई कलह नहीं : बट्ट
यूनुस ने गुरुवार को कहा था कि टीम के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ कुछ समस्याएं हैं और इसी वजह से उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला में न खेलने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि यूनुस की जगह मोहम्मद यूसुफ को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है।
बट्ट ने यूनुस की इस राय को खारिज कर दिया। स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक बट्ट ने कहा, "मैं इन अटकलों पर यकीन नहीं करता। जब भी टीम हारती है तो इस तरह की अटकलें और अफवाहें शुरू हो जाती हैं। टीम में ऐसा कुछ भी नहीं है। यूनुस को आराम चाहिए था इसलिए वह टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेलेंगे।"
पीसीबी प्रमुख ने कहा कि यूनुस खान को आराम चाहिए था और इसी के मद्देनजर मोहम्मद यूसुफ को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया। उन्होंने कहा कि यूनुस की गैर मौजूदगी में यूसुफ ही टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए सबसे बेहतर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications