पाकिस्तान की पहली पारी 258 रनों पर सिमटी
पाकिस्तान की ओर से मिस्बाह-उल-हक ने सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली। उन्होंने आखिरी विकेट के लिए सईद अजमल के साथ मिलकर 38 रनों की साझेदारी की। मिस्बाह के अलावा पाकिस्तान की ओर से उमर अकमल दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उनके बल्ले से 51 रन निकले।
आस्ट्रेलिया की ओर से डॉग बोलिंगर और मिशेल जानसन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इनके अलावा पीटर सिडल ने दो और नाथन हॉरिट्ज व शेन वाटसन ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 454 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी थी। मेजबान टीम की ओर से साइमन कैटिच ने 98 और वाटसन ने 93 रनों की पारी खेली। इनके अलावा माइक हसी ने 82, हॉरिट्ज ने 75 और कप्तान रिकी पोंटिंग ने 57 रनों का योगदान दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications