भारत-पाकिस्तान टेस्ट श्रृंखला की मेजबानी का इच्छुक है ईसीबी
वेबसाइट 'स्काई स्पोर्ट्स' के मुताबिक ईसीबी प्रमुख जाइल्स क्लार्क ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान को किसी प्रकार की आपत्ति न हो तो उनका देश टेस्ट श्रृंखला के लिए दोनों देशों की मेजबानी करना चाहता है।
क्लार्क ने कहा, "इंग्लैंड में भारत और पाकिस्तानी मूल के लोगों की बड़ी तादाद है और इस लिहाज से इन दो देशों के बीच होने वाले किसी भी मैच की मेजबानी युक्तिसंगत होगी।"
क्लार्क ने कहा कि ईसीबी पाकिस्तान की मदद करना चाहता है क्योंकि सुरक्षा कारणों से कई देशों के वहां खेलने से इंकार करने के बाद से पाकिस्तानी क्रिकेट में एक तरह का शून्य कायम हो गया है।
भारत-पाकिस्तान श्रृंखला की मेजबानी की इच्छा जताने वाले ईसीबी को अगले साल गर्मियों में पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला की मेजबानी करनी है।
इस श्रृंखला के अंतर्गत दो टेस्ट और एक ट्वेंटी-20 मैच खेल जाएगा। जुलाई में होने वाली इस श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में और दूसरा एजबेस्टन में होना है। एजबेस्टन में ट्वेंटी-20 मैच भी खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications