बेहतरीन कोच साबित हो सकते हैं फ्लेमिंग : विटोरी
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'डोमिनियम पोस्ट' के मुताबिक विटोरी ने कहा कि वह पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान के साथ-साथ कोच का कामकाज देखने को तैयार हैं लेकिन उसके बाद वह किसी अनुभवी व्यक्ति को कोच पद पर देखना चाहते हैं।
विटोरी ने कहा, "मेरी नजर में स्टीफन फ्लेमिंग अच्छे कोच साबित हो सकते हैं। मुश्किल समय में मैं हमेशा उनसे मदद मांगता हूं और उन्होंने हमेशा ही मुझे सही सलाह दी है। वह भी टीम के साथ जुड़ने के लिए इच्छुक हैं।"
उल्लेखनीय है कि कोच एंडी मोल्स द्वारा शनिवार को अपना पद छोड़ने की घोषणा के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान विटोरी को ही कोच की भूमिका निभाने को कहा है।
एनजेडसी ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ अपने घर में खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला के दौरान भी विटोरी को ही कोचिंग का काम देखना होगा। उस श्रृंखला के बाद ही नया कोच नियुक्त किया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications