बल्लेबाजों को उम्मीद पर खरा उतरना होगा : धौनी
आस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने एक समय 201 रनों पर सात विकेट गंवा दिए थे लेकिन हरभजन सिंह (49) और प्रवीण कुमार (नाबाद 40) ने अंतिम 10 ओवरों के दौरान आतिशी बल्लेबाजी करते हुए मैच में भारत की वापसी कराई थी। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 84 रन जोड़े। हालांकि भज्जी के आउट होने के बाद भारत लक्ष्य से चार रन दूर रह गया।
धौनी ने कहा, "यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता था लेकिन पावरप्ले के दौरान हमने चार विकेट गंवा दिए और यहीं से हम दबाव में आ गए। हमारे बल्लेबाजों को संभलकर खेलना चाहिए था। मैं भज्जी और प्रवीण का शुक्रगुजार हूं कि वे मैच में रोमांच ले आए।"
धौनी ने कहा कि उनकी टीम की गेंदबाजी अपेक्षाकृत ठीक रही लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया। बकौल कप्तान, "हमें गेंदबाजी में मेहनत करने की जरूरत है लेकिन बल्लेबाजों के सही मायने में अपनी क्षमता के साथ न्याय करना होगा। 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अगर हमारा सिर्फ एक बल्लेबाज अर्धशतक लगाता है, तब तो हम किसी भी हाल में मैच नहीं जीत सकते। बहरहाल, यह सात मैचों की श्रृंखला है और हम आने वाले मैचों के माध्यम से जोरदार वापसी करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications