मुश्ताक अली ट्रॉफी : दिल्ली ने पंजाब को हराया
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने भाटिया और चैतन्य नंदा की शानदार गेंदबाजी के बूते पंजाब को निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 136 रनों पर सीमित कर दिया।
पंजाब के लिए सनी सोहाल और इंदर सिंह ने 42-42 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े लेकिन इसके बावजूद पंजाब की टीम बड़ा स्कोर हासिल नहीं कर सकी।
चंदन मदन ने भी 21 और मनप्रीत गोनी ने 18 रनों की योगदान दिया। भाटिया ने तीन विकेट झटके जबकि नंदा को दो सफलताएं मिलीं।
जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 18 रन के कुल योग पर अपना पहला विकेट गंवाने वाली दिल्ली की टीम 16वें ओवर में 99 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी।
इसके बाद भाटिया और सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर नाबाद रहते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। दिल्ली ने 19.1 ओवरो में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
भाटिया ने 24 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का जड़ा जबकि सिंह ने 16 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। नियमित कप्तान वीरेंद्र सहवाग की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे आकाश चोपड़ा ने भी 22 रनों का योगदान दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications