Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दुबई टेनिस चैम्पियनशिप : चोट ने किया लुबिकिक को बाहर

टूर्नामेंट के पांचवीं वरीयता प्राप्त लुबिकिक सोमवार को पुरुष वर्ग के एकल स्पर्धा के पहले दौर में यूक्रेन के क्वालीफायर खिलाड़ी सर्गेई बुबका से पहला सेट 1-6 से हार चुके थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे सेट में 1-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन चोट के कारण लुबिकिक को मुकाबले को बीच में ही छोड़कर बाहर होना पड़ा।

इस प्रकार बुबका दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। बुबका का दूसरे दौर में मुकाबला फ्रांस के खिलाड़ी रिचर्ड गास्केट से होगा।

टूर्नामेट के तीसरी वरीयता प्राप्त टॉमस बर्डिच ने फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 6-2, 6-3 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। बर्डिच ने इस मुकाबले को 66 मिनट में जीता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 22, 2011, 11:15 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+