फार्मूला वन : बहरीन ग्रां पी के भाग्य का फैसला लेगा राज परिवार
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एफ-1 के विपणन प्रमुख बर्नी एस्सेलेस्टोन ने इस बात की जानकारी दी। एस्सेलेस्टोन ने कहा कि राज सिंहासन के वारिस राजकुमार शेख सलमान बिन हामिद अल खलीफा ही इस बात का फैसला करेंगे कि उनके देश में एफ-1 रेस कराना सुरक्षित है या नहीं।
जनआंदोलन के माध्यम से सत्ताधारी निरंकुश शासन को उखाड़ फेंकने वाले मिस्र की तर्ज पर बहरीन में भी जनआंदोलन चरम पर है। इसे लेकर एफ-1 ने यहां होने वाली ग्रां पी रेस को असुरक्षित करार दिया है।
खलीफा बहरीन के सैन्य प्रमुख हैं और वही असंतुष्टों के साथ जारी वार्ता की अगुआई कर रहे हैं। एस्सेलेस्टोन ने कहा है कि खलीफा ही इस बात का निर्धारण करेंगे कि एफ-1 टीमों को बहरीन जाना चाहिए या नहीं।
एस्सेलेस्टोन के मुताबिक खलीफा ने मंगलवार तक बहरीन ग्रां पी आयोजन को लेकर अंतिम फैसला देने का आश्वासन दिया है। अगर वह ऐसा करने में सफल नहीं होते हैं तो इस रेस को कुछ समय के लिए टाल दिया जाएगा या फिर रद्द कर दिया जाएगा।
एफ-1 सत्र के अंतर्गत मार्च से नवम्बर के बीच कुल 20 रेस होनी हैं। इसमें 13 टीमों के 26 चालक हिस्सा लेंगे। भारत के एकमात्र एफ-1 चालक नारायण कार्तिकेयन इस बार हिस्पानिया टीम के लिए ट्रैक पर उतरेंगे। इस वर्ष भारत में भी अक्टूबर में इंडियन ग्रां पी रेस आयोजित होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications