जूनियर महिला विश्व चैम्पियनशिप के लिए 16 मुक्केबाजों की घोषणा
इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हो रहा है। इस टूर्नामेंट में नए युवा महिला मुक्केबाजों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कौशल दिखाने का मौका मिलेगा।
जूनियर महिला कोचिंग कैंप के कोच इंचार्ज वेंकटेश्वर राव का कहना है, "इस चैम्पियनशिप से युवा और जूनियर महिला मुक्केबाजों को चमकने का अवसर मिलेगा। इससे महिला मुक्केबाजों को प्रोत्साहन मिलेगा।"
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीएफ) द्वारा त्रिवेंद्रम और विशाखापत्तनम में ट्रायल के बाद दो वर्गो में आठ-आठ मुक्केबाजों का चयन किया गया।
युवा महिला विश्व चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है :
एस. सरजूबाला देवी (48 किग्रा.), संसारी ब्रह्मा (51 किग्रा.), पविलावो बासूमत्री (54 किग्रा.), अंजली मचाहरी (57 किग्रा.), पूनम चहल (60 किग्रा.), मिनू बासूमात्री (64 किग्रा.), हिना टोकस (69 किग्रा.) और अलारी बोर्ड (75 किग्रा.)।
जूनियर महिला विश्व चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है : लालेंकवली (46 किग्रा.), एच.चंचन देवी (48 किग्रा.), निखत जरीन (50 किग्रा.), लालफाकजुअली (52 किग्रा.), पिंकी कचारी (54 किग्रा.), नीरज बाला (57 किग्रा.), एस.माराथामा (60 किग्रा.) और लक्ष्मी वॉ (63 किग्रा.)।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications