क्रिकेट विश्व कप : सहवाग 175 रन बनाकर आउट (लीड-7)
सहवाग ने 140 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और पांच छक्के लगाए। यह सहवाग के एकदिवसीय करियर का 14वां और विश्व कप का दूसरा शतक है। साथ ही सहवाग ने इस पारी के दौरान अपने पिछले सर्वोच्च व्यक्तिगत योग (114) को भी पीछे छोड़ा।
भारत ने 48 ओवरों की समाप्ति तक तीन विकेट खोकर 358 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 78 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि यूसुफ पठान ने दो रन बनाए हैं।
भारत ने 152 रन के कुल योग पर गौतम गम्भीर के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवाया था। गम्भीर 39 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 39 रनों की उपयोगी पारी खेलने के बाद महमुदुल्लाह की गेंद पर बोल्ड हुए। सहवाग के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़ने वाले गम्भीर महमुदुल्लाह की सीधी गेंद को पढ़ नहीं सके।
भारत ने सचिन तेंदुलकर के रूप में पहला विकेट गंवाया था। तेंदुलकर अच्छी शुरुआत देने के बाद 69 रन के कुल योग पर रन आउट हुए। 29 गेंदो पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाने वाले तेंदुलकर को कप्तान शाकिब अल हसन के थ्रो पर विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने रन आउट किया। यह विकेट 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर गिरा।
विश्व कप में भारत और बांग्लादेश की यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले 2007 विश्व कप में भारत को बांग्लादेश के हाथों हार मिली थी। भारत और बांग्लादेश की टीम अब तक 22 बार आपस में भिड़ चुकी है, जिसमें 20 बार बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा है। 2007 के अलावा बांग्लादेश ने 2004 में भारत को हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications