क्रिकेट विश्व कप : बांग्लादेश के सामने 371 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर चार विकेट के नुकसान पर 370 रन बनाए। भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग ने 175 रनों की शानदार पारी खेली जबकि विराट कोहली 100 रन बनाकर नाबाद रहे।
सहवाग अपने एकदिवसीय करियर का 14वां और विश्व कप का दूसरा शतक लगाने में सफल रहे। यह उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग है। कोहली ने अपने पहले विश्व कप मुकाबले में शतक लगाया।
इसके अलावा सर्वाधिक एकदिवसीय मैच खेलने का रिकार्ड अपने नाम करने वाले सचिन तेंदुलकर ने 28 और गौतम गम्भीर ने 39 रनों का योगदान दिया। यूसुफ पठान (8) पारी की अंतिम गेंद पर आउट हुए।
मीरपुर में यह किसी भी टीम का सर्वोच्च योग है। साथ ही विश्व कप में भारत का यह तीसरा और सभी टीमों के बीच पांचवां सर्वश्रेष्ठ योग है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications