यूएस ओपन: मिश्रित क्वार्रटर में भूपति
न्यूयॉर्क। साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का दबदबा बरकरार है। भूपति अपनी जोड़ीदार लीजेल हबेर के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिकन ओपन के मिश्रित युगल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
भूपति-हबेर की जोड़ी ने अमेरिका के एरिक बटोरक और जिल क्रेबास की जोड़ी को 6-3, 6-3 से करारी शिकस्त दी।
पुरुष युगल में भी चमके भूपति
महेश भूपति ने अपना शानदार प्रदर्शन पुरुष युगल मुकाबलों में भी जारी रखा। यहां पर वो अपने पक्के जोड़ीदार मार्क नोल्स के साथ मिलकर तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। भूपति-नोल्स ने दूसरे राउंड में जेसी लीवाइन औ रेयान स्वीटिंग को 7-5, 6-2 से हराया।
भूपति-नोल्स का अगला मुकाबला येन-सुन लू और दुडी सेला की जोड़ी से होगा। यह मुकाबला पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए होगा।
पेस का शानदार प्रदर्शन
भारत के एक और टेनिस स्टार लिएंडर पेस भी यूएस ओपन में चमके। पेस ने अपने जोड़ीदार लूकस डुल्ही के साथ निकोलस अल्माग्रो और रुबेन रामिरेज को 6-2, 6-3 के सीधे सेटों में शिकस्त देते हुए तीसरे दौर में जगह बना ली है।
अगले दौर में पेस-डुल्ही की जोड़ी का सामना जूलियन नोले और जर्गन मेलज़र की जोड़ी से होगा। इसमें जीतने वाली जोड़ी क्वार्टरफाइनल में जगह बनाएगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications