Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जीत से आगाज करना चाहेगा पाकिस्तान

श्रीलंका के नवनिर्मित महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला दिन-रात का यह मुकाबला कांटे का नहीं तो आसान भी नहीं रहने वाला है।

हाल में न्यूजीलैंड में टेस्ट श्रृंखला और एकदिवसीय श्रृंखला जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के हौंसले बुलंद हैं और वह विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार है। शाहिद अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड में 17 वर्ष बाद एकदिवसीय श्रृंखला पर कब्जा किया था।

विश्व कप के अंतर्गत खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों 67 रनों से हार झेलनी पड़ी थी जबकि पहले अभ्यास मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 89 रनों से मात दी थी।

पाकिस्तानी टीम में सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद हफीज और युवा बल्लेबाज अहमद शहजाद के कंधों पर होगा वहीं मध्यक्रम में विकेट कीपर बल्लेबाज कामरान अकमल, पूर्व कप्तान यूनिस खान और मिस्बाह उल हक टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।

निचले क्रम में अनुभवी हरफनमौला अफरीदी और अब्दुल रज्जाक के कंधों पर ताबड़तोड़ रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।

तेज गेंदबाजी का आक्रमण अनुभवी शोएब अख्तर, उमर गुल और वहाब रियाज के कंधों पर होगा वहीं स्पिन की जिम्मेदारी सईद अजमल और अफरीदी निभाएंगे।

दूसरी ओर, केन्या ने विश्व कप-2011 में खराब शुरुआत की है। न्यूजीलैंड ने केन्या को विश्व कप के अंतर्गत खेले गए पहले मुकाबले में महज 69 रनों पर समेट दिया था। कीवियों ने इस मुकाबले को 10 विकेट से जीता था।

इसके अलावा केन्या को दोनों अभ्यास मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले अभ्यास मुकाबले में केन्या को वेस्टइंडीज ने 61 रनों से हराया था जबकि दूसरे अभ्यास मुकाबले में नीदरलैंड्स ने केन्या को दो विकेट से शिकस्त दी थी।

उलटफेर करने के लिए विख्यात केन्याई टीम पाकिस्तान के खिलाफ किस प्रकार के खेल का प्रदर्शन करती है यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड केन्याई गेंदबाजों को तेज गेंदबाजी के गुर सीखा रहे हैं। अपने पहले ही विश्व कप में केन्या ने पुणे में वर्ष 1996 में वेस्टइंडीज को हराकर खूब वाहवाही बटोरी थी।

केन्याई टीम में सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी ऐलेक्स ओबान्दा और सेरेन वाटर्स के कंधों पर होगा वहीं मध्यक्रम में कोलिन्स ओबयुआ और अनुभवी स्टीव टिकोलो के साथ-साथ मौरिस औमा, राकेप पटेल और कप्तान जिम्मी कामान्डे अपनी बल्लेबाजी से टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।

गेंदबाजी की जिम्मेदारी टिकोलो के अलावा थॉमस ओडोयो, नेहमिया ओधियाम्बो, शेम नगोचे और एलिजाह ओटिएनो के ऊपर निर्भर करेगा।

विश्व कप में पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, कनाडा और केन्या के साथ ग्रुप 'ए' में रखा गया है।

इंडो- एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 22, 2011, 14:15 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+