Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : तीसरे खिताब के लिए बेकरार हैं मोरिन्हो

मोरिन्हो ने कुछ महीने पहले इटली के क्लब इंटर मिलान के प्रबंधक पद से इस्तीफा देकर रियल मेड्रिड का साथ पकड़ा है। अब वह रियल के प्रबंधक के तौर पर चैम्पियंस लीग जीतकर हैट्रिक बनाना चाहते हैं।

2004 में चर्चा में आए मोरिन्हो ने सबसे पहले अपनी देखरेख में इटली के क्लब एफसी पोरटो को चैम्पियंस लीग चैम्पियंस लीग चैम्पियन बनाया था और फिर बीते वर्ष उनकी देखरेख में इंटर ने यह खिताब जीता था।

मोरिन्हो के साथ-साथ रियल को भी इस खिताबी जीत की सख्त दरकार है। हाल के दिनों में रियल की प्रतिष्ठा काफी धूमिल हुई है और चैम्पियंस लीग खिताब अपने नाम करके वह काफी हद तक इसकी भरपाई कर सकेगा।

शनिवार को रियल ने लेवांते को 2-0 से पराजित किया था और अब उसकी नजर फ्रांस के दिग्गज क्लह लियोन के साथ मंगलवार को होने वाले अंतिम-16 दौर के मुकाबले पर है।

रियल ने बीते छह वर्षो में छह बार लियोन को पराजित किया है और यही कारण है कि मोरिन्हो को भरोसा है कि उनकी टीम हाल के इतिहास को झुठलाते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, February 21, 2011, 21:45 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+