रोजर्स कप: भूपति-नोल्स क्वार्टर फाइनल में
मांट्रियल। भारत के महेश भूपति और बहामास के मार्क नोल्स की जोड़ी 30 लाख डॉलर इनामी रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के युगल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
पहले दौर में बाई हासिल करने वाली भूपति-नोल्स की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने बुधवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के जेफ कोएत्जी और आस्ट्रिया के जुर्गेन मेजलर को सीधे सेटों में 7-6 (2), 6-4 से पराजित किया।
अगले दौर में भूपति-नोल्स का सामना पोल्स मारिस्वेज फ्रिस्टेनबर्ग और मार्सिन मोत्कोवस्की की जोड़ी से होगा। इस जोड़ी ने जर्मनी के टॉमी हास और चेक गणराज्य के राजेक स्टेपनाक से वॉकओवर मिलने के बाद तीसरे दौर में जगह बनाई है।
चार खिताब जीत चुके हैं भूपति
रोजर्स कप में भूपति का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 'ओपन एरा' में सबसे अधिक बार इस खिताब पर कब्जा किया है। भूपति ने इस टूर्नामेंट के कुल चार खिताब जीते हैं। 1997 में उन्होंने पहली बार खिताब जीता था। उस समय उनके जोड़ीदार लिएंडर पेस थे। इसके बाद भूपति ने 2003 में बेलारूस के मैक्स मिर्नी के साथ यह खिताब जीता।
वर्ष 2004 में भूपति ने अपने पुराने जोड़ीदार पेस के साथ लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया। भूपति ने आखिरी बार यह खिताब 2007 में जीता था। उस समय उनके जोड़ीदार चेक गणराज्य के पावेल विजनर थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications