क्रिकेट विश्व कप : जयवर्धने ने दिया संन्यास का संकेत
कोलम्बो, 20 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के कद्दावर बल्लेबाज माहेला जयवर्धने ने रविवार को विश्व कप 2011 के बाद क्रिकेट से संन्यास लेने का संकेत दिया।
श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने कहा कि विश्व कप के बाद वह अपने क्रिकेट के भविष्य के बारे में फैसला करेंगे।
वेबसाइट 'क्रिकइंफो' पर लिखे अपने स्तंभ में जयवर्धने ने कहा, "इस खेल के बाद व्यक्तिगत रूप से मैं अपने भविष्य के बारे में फैसला करूंगा। मैं यह देखूंगा कि मेरा शरीर कैसा अनुभव करता है और अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने की कितनी क्षमता मेरे अंदर बची है।"
उन्होंने कहा, "मैं तब तक ही खेलना चाहता हूं जब तक कि मैं इसका लुत्फ उठा रहा हूं और टीम को जिताने में योगदान कर रहा हूं।"
जयवर्धने (33) ने अब तक 116 टेस्ट और 332 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला है। इन मैचों में वह 18,000 से अधिक रन बना चुके हैं।
जयवर्धने की कप्तानी में श्रीलंका की टीम वर्ष 2007 के विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। श्रीलंका फाइनल मैच आस्ट्रेलिया से हार गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications