oi-Staff
लंदन। भारत के वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी महेश भूपतिअपने जोड़ीदार बहामास के मार्क नोल्स के साथ युगल क्वाटर्रफाइलन मुकाबले में हार गये हैं। वहीं एकल मुकाबलों में विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
बुधवार को खेले गए युगल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में वेस्ले मूडी और डिक नार्मन ने भूपति-नोल्स के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मूडी-नार्मन पुरूष युगल सेमीफाइनल में पहुंच गए। भूपति-नोल्स की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को मूडी-नार्मन की 9वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 7-6, 4-6, 7-6, 5-7, 6-4 से हराया।
फेडरर ने कार्लोविक को हराया
एकल मुकाबले में रोजर फेडरर ने इवो कार्लोविक को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फेडरर ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया के इवो कार्लोविक को 6-3, 7-5, 7-6 (7-3) से हराया। फेडरर लगातार सातवीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, July 2, 2009, 12:47 [IST]
Other articles published on
Jul 2, 2009