-Staff
शंघाई, 10 नवंबर: भारत के वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और बहामास के मार्क नोल्स की जोड़ी ने शंघाई टेनिस मास्टर्स कप के पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। भूपति-नोल्स ने वेस्ली मूडी और जेफ कोटजी की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया।
भूपति-नोल्स की जोड़ी को रेड ग्रुप में रखा गया है। इस जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीकी जोड़ी को 6-2 और 6-3 से शिकस्त दी। यह जोड़ी अपने समूह में दो और मैच खेलेगी।
उधर भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही की जोड़ी गोल्ड ग्रुप के अंतर्गत अपने पहले मुकाबले के लिए तैयार है। वो अपना पहला मुकाबला सोमवार को खेलेंगे।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, November 10, 2008, 10:24 [IST]
Other articles published on
Nov 10, 2008