एएफसी चैम्पियनशिप क्वालीफाईंग के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम हारी
प्राप्त सूचना के मुताबिक इराक के शहर अर्बिल में जारी क्वालीफाईंग दौर के पहले मुकाबले में सउदी अरब ने शनिवार को 3-1 के अंतर से पराजित किया। भारतीय टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी लेकिन मध्यांतर के बाद लचर खेल ने उसे तीन गोल खाने पर मजबूर कर दिया।
भारत की ओर से पहला गोल शेल्टन डीसिल्वा ने 28वें मिनट में किया था लेकिन इसके बाद सउदी अरब की टीम ने अपना शिकंजा कस लिया। इसी का नतीजा था कि मैच के दौरान सउदी अरब की टीम ने कुल 12 कार्नर हासिल किए जबकि भारत को सिर्फ पांच कार्नर मिल सके।
सउदी अरब के लिए पहला गोल 55वें मिनट में हुआ। हालांकि इस गोल में भारतीय डिफेंडर दीपक देवरानी का ही हाथ था। दीपक के खराब बचाव के कारण गेंद भारतीय गोलपोस्ट में घुस गई थी।
भारतीय टीम के कोच कोलिन टोल ने मैच के बाद कहा, "इराक के हाथों मिली 5-0 की करारी शिकस्त के बाद हमारी टीम जिस तरह खेली, मैं उससे खुश हूं। आज रेफरी का फैसला अच्छा नहीं रहा। हमें 25 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा और इस हालत में सउदी अरब जैसी टीम को हरा पाना काफी मुश्किल था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications