oi-Staff
दुबई, 27 फरवरी: दुबई टेनिस चैंपियनशिप में भारत के वरीयता प्राप्त खिलाड़ी महेश भूपति और लिएंडर पेस दो अलग-अलग युगल मुकाबलों में हारकर बाहर हो गये हैं।
महेश भूपति अपने जोड़ीदार मार्क नोल्स के साथ युगल मुकाबले के क्वार्टफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये।
एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के रिक दि वोएस्त और रूस के दमित्रि तर्सुनोव की जोड़ी ने भूपति-नोल्स को 7-6, 6-3 से हराया। वहीं युगल मुकाबले के पहले रउंड में लिएंडर पेस अपने जोड़ी दार क्रेज रिपब्लिक के लूकस ड्लोही की जोड़ी बोलेली और कार्लोविक की जोड़ी से 6-4, 2-6, 10-8 के सेटों से हार गई।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, February 27, 2009, 14:23 [IST]
Other articles published on
Feb 27, 2009