Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दुबई चैम्पियनशिप : खिताबी मुकाबले में

दुबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त डेनमार्क की महिला टेनिस खिलाड़ी कारोलीन वोज्नियाकी और रूस की स्वेतलाना कुज्नेतसोवा के बीच दुबई चैम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

वोज्नियाकी ने महिला वर्ग के एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में छठीं वरीयता प्राप्त जेलेना जांकोविक को 7-5, 6-3 से पराजित किया। वोज्नियाकी ने इस मुकाबले को 48 मिनट में जीता।

इससे पहले, वोज्नियाकी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इजराइल की खिलाड़ी शहर पीर को 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।

सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही वोज्नियाकी एक बार फिर से डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो गई हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा सोमवार को होगी।

एक अन्य मुकाबले में कुज्नेतसोवा ने इटली की फ्लाविया पेनेटा को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। कुज्नेतसोवा ने इस मुकाबले को 80 मिनट में जीता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, February 20, 2011, 10:30 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+