जोहांसबर्ग एकदिवसीय : भारत की धीमी शुरुआत (लीड-1)
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 18 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि विराट कोहली भी इतने ही रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। तेंदुलकर ने अब तक 34 गेंदों का सामना किया है और दो चौके लगाए हैं जबकि कोहली ने 24 गेंदों का सामना किया है और एक चौका जड़ा है।
भारत को पहला झटका मुरली विजय के रूप में लगा। मैच के आठवें ओवर में 26 के कुल योग पर वह आउट हुए। उन्हें तेज गेंदबाज लोनवाबे त्सोत्सोबे ने आउट किया। विजय ने 32 गेंदों पर 16 रन बनाए।
भारतीय टीम पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 0-1 से पीछे है। दक्षिण अफ्रीका ने किंग्समीड मैदान पर खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत को 135 रनों से हराया था।
दोनों ही टीमों ने इस मैच के लिए कोई परिवर्तन नहीं किया है और उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है जो डरबन में टीम में शामिल थे।
भारतीय टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, मुरली विजय, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा और मुनाफ पटेल।
दक्षिण अफ्रीकी टीम इस प्रकार है : ग्रीम स्मिथ (कप्तान), हाशिम अमला, कोलिन इन्ग्राम, अब्राहम डिविलियर्स, जेपी ड्यूमिनी, डेविड मिलर, मोर्न मोर्कल, जोहान बोथा, वायने पार्नेल, डेल स्टेन और लोनवाबो त्सोत्सोबे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications