Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : न्यू साउथ वेल्स ने ईगल्स को 53 रनों से हराया (लीड-4)

न्यू साउथ वेल्स की ओर से जीत के लिए रखे गए 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ईगल्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर महज 91 रन ही बना सकी। न्यू साउथ वेल्स के कप्तान साइमन कैटिच को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 53 रन बनाए और दो खिलाड़ियों को रन आउट कराया। उन्होंने एक शानदार कैच भी लपका।

स्टुअर्ट क्लार्क और एम. हेनरिक्स की घातक गेंदबाजी के आगे ईगल्स के एक-एक कर नौ बल्लेबाज पेवेलियन की ओर चलते बने। आर. मैक्लारेन को छोड़ ईगल्स का कोई भी बल्लेबाज मैदान पर जम नहीं सका। मैक्लारेन ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 40 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया और चार चौके व एक छक्का लगाया।

ईगल्स की पारी के पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सलामी बल्लेबाज रिली रूसों को एलबीडब्ल्यू आउट कर ईगल्स की टीम को पहला झटका दिया।

तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर ए. मैक्लारेन के रूप में ईगल्स को दूसरा झटका लगा। वह रन आउट हुए। साइमन कैटिच के एक सीधे थ्रो ने उन्हें पेवेलियन की राह दिखाई।

चौथे ओवर में प्रीज मोर्ने विक के रूप में ईगल्स को तीसरा झटका लगा। पारी के छठे ओवर में कप्तान बोयटा दिपेनार भी चलते बने। उन्होंने 14 गेंदों का सामना कर सात रन बनाए।

सातवें ओवर में डीन एल्गर भी चलते बने। हॉरिज ने उन्हें अपना शिकार बनाया। एल्गर ने पांच गेंदों पर दो रन बनाए। इसी प्रकार लगातार अंतराल पर ईगल्स के विकेट गिरते रहे।

न्यू साउथ वेल्स की तरफ से तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क ने सर्वाधित तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 12 रन दिए। हेनरिक्स ने ईगल्स के दो बल्लेबाजों को पेवेलियन पहुंचाया। उन्होंने तीन ओवर गेंदबाजी की और 13 रन दिए।

तेज गेंदबाज ब्रेट ली और नाथ हॉरिज को एक-एक विकेट मिले। ईगल्स के दो खिलाड़ी रन आउट हुए। कप्तान कैटिच के शानदार थ्रो पर ए. मैक्लारेन और र्यान बेली रन आउट हुए।

इससे पहले, कैटिच की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत न्यू साउथ वेल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 144 रन बनाए। कैटिच ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। उन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा एम. हेनरिक्स ने 19 गेंदों पर 27, बेन रोहर ने 15 गेंदों पर 22 और डेविड वार्नर ने 31 गेंदों पर 23 रन बनाए।

ईगल्स की ओर से शेडले वान चाकविक ने न्यू साउथ वेल्स के दो खिलाड़ियों को पेवेलियन की राह दिखाई। उनके अलावा डी. डू. प्रीज, र्यान बेली और पी. एमपीत्सांग को एक-एक विकेट मिला।

न्यू साउथ वेल्स के कप्तान कैटिच ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को लीग के पहले मुकाबले में केप कोबराज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को पांच विकेट से हरा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+