क्रिकेट विश्व कप : उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सकीं खालिदा
जिया ने गुरुवार की रात बांग्लादेशी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं और विदेशी खिलाड़ियों और मेहमानों का स्वागत किया।
जिया के प्रेस सचिव मारुफ कमाल खान ने आरोप लगाया है कि न हीं खेल मंत्रालय और न हीं बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने उन्हें ठीक प्रकार से आमंत्रित किया।
खान के अनुसार, "उन्होंने (अधिकारियों) केवल खालिदा जिया के संसद कार्यालय को एक निमंत्रण पत्र भेजा लेकिन न तो मंत्रालय और न ही क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें सम्पर्क करने की कोई कोशिश की।"
खान ने बताया कि विश्व कप के दौरान बांग्लादेश में खेले जाने वाले किसी भी मैच के लिए जिया को कोई टिकट नहीं दिया गया है।
जिया ने विश्व कप के उद्घाटन समारोह का लुत्फ अपने भाई के घर टेलीविजन पर उठाया। ढाका से बेदखल कि गईं जिया पिछले वर्ष से अपने भाई के घर पर रह रही हैं।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने जिया के हवाले से लिखा है, "लोगों की उम्मीदें ज्यादा हैं। मैं आशा करती हूं कि हमारी टीम चैम्पियन बनकर उभरे और हम उनका स्वागत शानदार तरीके से करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications