'दागी तिकड़ी' के भाग्य का फैसला शनिवार को
ऐसा माना जा रहा है कि घटना की गम्भीरता को देखते हुए दोषी पाए जाने की सूरत में आईसीसी इन दागी खिलाड़ियों के खिलाफ कठिन से कठिन सजा सुनाएगी। आईसीसी मुख्य रूप इस बात की घोषणा करेगी कि उसकी भ्रष्टाचार निरोधी इकाई ने इन खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्सिंग का दोषी माना है या नहीं।
जनवरी में इन खिलाड़ियों की छह दिवसीय पेशी हुई थी। इस दौरान आईसीसी द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय न्यायाधिकरण ने इस मामले को लेकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान न्यायाधिकरण के सदस्यों ने खिलाड़ियों की दलील को नकार दिया था।
बट्ट, आसिफ और आमेर को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया था। इसका खुलासा एक समाचार पत्र ने सटोरिये पर किए गए अपने स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से किया था। मामले का खुलासा होने और इस सम्बंध में जांच शुरू होने के बाद आईसीसी ने तीनों को निलम्बित कर दिया था।
बाद में आईसीसी ने तीनों खिलाड़ियों को अपने निलम्बन के खिलाफ अपील करने की छूट दी थी। बट्ट और आमेर ने इसके खिलाफ अपील की थी लेकिन आसिफ ने इससे इंकार कर दिया था। इन दागी खिलाड़ियों ने लंदन टेस्ट के बाद कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। इन्हें विश्व कप टीम से भी बाहर रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications