Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट विश्व कप : जयसूर्या से आगे निकले तेंदुलकर

तेंदुलकर ने यह मुकाम बांग्लादेश के साथ शनिवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के पहले मुकाबले में उतरने के साथ ही हासिल कर लिया। तेंदुलकर के नाम अब 445 एकदिवसीय मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

तेंदुलकर ने अब तक 445 एकदिवसीय मुकाबलों में 44.97 की औसत से 17, 657 रन बनाए हैं जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को बनाए विश्व कप के पहले मैच के 28 रन भी शामिल है।

एकदिवसीय मुकाबलों में तेंदुलकर ने अब तक 46 शतक और 93 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 200 रनों का रहा है।

दूसरी ओर, जयसूर्या ने 444 एकदिवसीय मुकाबलों में 32.43 की औसत से 13,428 रन बनाए हैं जिसमें 28 शतक और 68 अर्धशतक शामिल है। जयसूर्या का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 189 रनों का है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+