Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभ्यास मैच : भारत को दूसरा झटका, गम्भीर पेवेलियन लौटे (लीड-4)

गम्भीर 39 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 39 रनों की उपयोगी पारी खेलने के बाद महमुदुल्लाह की गेंद पर बोल्ड हुए। अर्धशतक लगा चुके वीरेंद्र सहवाग के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़ने वाले गम्भीर महमुदुल्लाह की सीधी गेंद को पढ़ नहीं सके।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 25 ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। 45 गेदों पर अर्धशतक पूरा करने वाले सहवाग 86 रन पर खेल रहे हैं जबकि विराट कोहली चार रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। सहवाग ने अपनी 78 गेंदो की पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया है।

भारत ने सचिन तेंदुलकर के रूप में पहला विकेट गंवाया था। तेंदुलकर अच्छी शुरुआत देने के बाद 69 रन के कुल योग पर रन आउट हुए। 29 गेंदो पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाने वाले तेंदुलकर को कप्तान शाकिब अल हसन के थ्रो पर विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने रन आउट किया। यह विकेट 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर गिरा।

विश्व कप में भारत और बांग्लादेश की यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले 2007 विश्व कप में भारत को बांग्लादेश के हाथों हार मिली थी। भारत और बांग्लादेश की टीम अब तक 22 बार आपस में भिड़ चुकी है, जिसमें 20 बार बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा है। 2007 के अलावा बांग्लादेश ने 2004 में भारत को हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, February 19, 2011, 16:00 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+