राष्ट्रीय खेल : पदकों की दौड़ में महाराष्ट्र ने बढ़ाया फासला
महाराष्ट्र के खाते में 31 रजत और 27 कांस्य भी हैं जबकि दूसरे स्थान पर काबिज सेना ने अब तक 25 स्वर्ण, 21 रजत और 19 कांस्य जीते हैं। सेना को रोइंग और शूटिंग में 8-8 स्वर्ण मिले हैं। मणिपुर ने दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
वुशू में कुल 14 स्वर्ण जीतने वाले मणिपुर के नाम 24 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य हैं जबकि दिल्ली ने अब तक 23 स्वर्ण, 14 रजत और 16 कांस्य पदक जीते हैं। इनमें से दिल्ली के लिए तैराक ऋचा मिश्रा ने 11 स्वर्ण हासिल किए हैं।
शुरुआती दो दिनों तक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाला मध्य प्रदेश तालिका में पांचवें क्रम पर है। उसके नाम 19 स्वर्ण, 21 रजत और 24 कांस्य हैं जबकि हरियाणा ने 13 स्वर्ण के साथ छठा स्थान बनाए रखा है।
तालिका में कर्नाटक 13 स्वर्ण के साथ ही सातवें क्रम पर है जबकि उत्तर प्रदेश ने अब तक 12 स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य पदकों के साथ आठवां स्थान बनाए रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications