Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट विश्व कप : सहवाग का शतक (लीड-4)

सहवाग की इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने 32 ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 204 रन पूरे कर लिए हैं। सहवाग ने 94 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया।

दूसरे छोर पर विराट कोहली 29 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाकर सहवाग का साथ दे रहे हैं। दोनों बल्लेबाज तीसरे विकेट के लिए अब तक 53 रन जोड़ चुके हैं।

भारत ने 152 रन के कुल योग पर गौतम गम्भीर के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवाया था। गम्भीर 39 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 39 रनों की उपयोगी पारी खेलने के बाद महमुदुल्लाह की गेंद पर बोल्ड हुए। सहवाग के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़ने वाले गम्भीर महमुदुल्लाह की सीधी गेंद को पढ़ नहीं सके।

भारत ने सचिन तेंदुलकर के रूप में पहला विकेट गंवाया था। तेंदुलकर अच्छी शुरुआत देने के बाद 69 रन के कुल योग पर रन आउट हुए। 29 गेंदो पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाने वाले तेंदुलकर को कप्तान शाकिब अल हसन के थ्रो पर विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने रन आउट किया। यह विकेट 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर गिरा।

विश्व कप में भारत और बांग्लादेश की यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले 2007 विश्व कप में भारत को बांग्लादेश के हाथों हार मिली थी। भारत और बांग्लादेश की टीम अब तक 22 बार आपस में भिड़ चुकी है, जिसमें 20 बार बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा है। 2007 के अलावा बांग्लादेश ने 2004 में भारत को हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+