Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले ने मारी बाजी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा किए गए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में क्रिकेट प्रशंसकों ने इस मैच को पहले स्थान पर रखा। एकदिवसीय क्रिकेट की 40वीं वर्षगांठ पर आईसीसी ने बुधवार को इसकी घोषणा की। आईसीसी ने बीते 40 वर्षो के सर्वश्रेष्ठ यादगार मैच के लिए प्रशंसकों को 10 मैचों का ब्यौरा दिया था।

प्रशंसकों ने उस ऐतिहासिक एकदिवसीय मुकाबले पर अपनी मुहर लगाई जो आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहांसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में खेला गया था।

इस मैच में आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रिकी पोंटिंग के 105 गेंदों पर 164 रनों की बदौलत 50 ओवर में 434 रन बनाए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने तीन रन के कुल योग पर एक विकेट गंवाने के बाद हर्शल गिब्स (175 रन, 111 गेंद), ग्रीम स्मिथ (90 रन, 55 गेंद), मार्क बाउचर (नाबाद 50) और जोहान वान डेर वाथ (35) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत एक गेंद शेष रहते नौ विकेट के नुकसान पर 438 रन बनाकर यह मैच जीत लिया था।

विश्व का पहला अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 जनवरी यानी आज ही के दिन 1971 को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेला गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, January 5, 2011, 21:25 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+