भारत के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं गम्भीर : सोहेल
सोहेल मानते हैं कि भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम में गम्भीर का खास स्थान है क्योंकि वह लम्बी पारियां खेलने में सक्षम हैं।
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने सोहेल के हवाले से लिखा है, "इस विश्व कप में भारत के लिए सबसे महपत्वपूर्ण खिलाड़ी गम्भीर ही रहेंगे क्योंकि वह पारी को सम्भाल सकते हैं और साथ ही दूसरे खिलाड़ियों को आसानी से रन बनाने का मौका दे सकते हैं। वह लम्बी पारियां खेलने में सक्षम हैं।"
सोहेल मानते हैं कि इस विश्व कप में भारतीय टीम जरूर कोई कमाल करेगी। इसका कारण यह है कि यह सचिन तेंदुलकर का संभवत: अंतिम विश्व कप है और उनके साथी उन्हें जीत का तोहफा जरूर देना चाहेंगे।
बकौल सोहेल, "तेंदुलकर सभी भारतीय खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं। ऐसे में जबकि वह अपना अंतिम विश्व कप खेल रहे हैं, उनके साथी उन्हें जीत का तोहफा देने का प्रयास करेंगे। तेंदुलकर महान खिलाड़ी हैं, जिन्हें अपने देश में क्रिकेट के भगवान का दर्जा प्राप्त है।"
सोहेल के मुताबिक सेमीफाइनल की दौड़ में सबसे प्रमुख दावेदार आस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीमों को पाकिस्तान तथा वेस्टइंडीज से सावधान रहना चाहिए क्योंकि ये दोनों टीमें बड़ा उलटफेर कर सकती हैं।
उन्होंने कहा, "मैं व्यक्तिगत तौर पर यह मानता हूं कि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज वाकई खतरनाक टीमें हैं। इन दोनों टीमों में अनुभवी खिलाड़ी भी हैं और साथ ही युवा प्रतिभा भी है। ऐसे में बड़ी टीमों को इनसे सावधान रहना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications