oi-Staff
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति का उनकी पत्नी श्वेता जयशंकर से तलाक हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से अपने साढ़े छह साल पुरानी शादी को तोड़ने का फैसला किया। भूपति एक संक्षिप्त बयान में यह जानकारी दी लेकिन इस फैसले का कारण नहीं बताया।
भूपति ने बयान में कहा कि श्वेता और मैने तलाक लेने का फैसला किया लेकिन हम दोस्त रहेंगे। मेरे लिए यह कठिन समय है और मैं चाहूँगा कि मेरी निजता का सम्मान किया जाएगा और मामले को यहीं खत्म कर दिया जाएगा।
शवेता और भूपति की शादी वर्ष 2002 में हुई थी। पेशे से मॉडल श्वेता ने भी इस बारे में ज्यादा कुछ न बोलते हुए भूपति को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, October 10, 2009, 16:13 [IST]
Other articles published on
Oct 10, 2009