हमें आसान जीत की उम्मीद नही थी : विटोरी
चेन्नई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान डेनियल विटोरी का कहना है कि उन्हें रविवार को खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 के अपने पहले मुकाबले में केन्या के खिलाफ आसान जीत की उम्मीद नही थी।
न्यूजीलैंड ने चेपॉक स्थित एम.ए.चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए विश्व कप के दूसरे मुकाबले में केन्या को 69 रनों पर समेटकर 10 विकेट से जीत दर्ज की। विटोरी ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया।
विटोरी ने कहा, "हमें आसान जीत की उम्मीद कतई नही थी। इस जीत से हमें आस्ट्रेलिया के साथ खेले जाने वाले अगले मुकाबले में मदद मिलेगा। हमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना होगा।"
विटोरी ने कहा, "हम इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे क्योंकि विकेट थोड़ा उछाल लेने वाला और धीमा था। हमारे गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी की।"
न्यूजीलैंड की ओर से पांच ओवर में 16 रन खर्च कर चार विकेट झटकने वाले 'मैन ऑफ द मैच' युवा तेज गेंदबाज हामिश बैनेट ने कहा कि उन्होंने सीधी गेंदें डाली और विकेट से भी उनको काफी मदद मिली जिसकी बदौलत वह सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications