भूपति-नोल्स सेमीफाइनल में हारे
भारत के महेश भूपति और बहामास के मार्क नोल्स की जोड़ी सिनसिनाटी ओपन टेनिस प्रतियोगिता से बाहर हो गई है. सेमी फ़ाइनल में उन्हें कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद ज़िमोनइच की जोड़ी ने सीधे सेटों में 6-4 और 6-3 से हरा दिया.
हार्ड कोर्ट पर खेली जा रही 30 लाख डॉलर की इस इनामी प्रतियोगिता में भूपति और नोल्स को चौथी वरीयता मिली थी. लेकिन दूसरी वरीयता प्राप्त नेस्टर और ज़िमोनइच की जोड़ी ने उन्हें आसानी से मात दे दी.
पिछले सप्ताह मांट्रियल मास्टर्स का ख़िताब जीतने वाली भूपति और नोल्स की जोड़ी ने पहले सेट में अपनी सर्विस गँवा दी. लेकिन उन्हें सर्विस ब्रेक करने का भी मौक़ा मिला, जिसका फ़ायदा वे नहीं उठा सके.
इस तरह नेस्टर और ज़िमोनइच ने पहला सेट एक सर्विस ब्रेक के साथ 6-4 से जीत लिया. दूसरे सेट में भूपति और नोल्स ने वापसी की कोशिश की.
उन्होंने नेस्टर और ज़िमोनइच की सर्विस भी एक बार ब्रेक की. लेकिन नेस्टर और ज़िमोनइच ने तीन बार उनकी सर्विस ब्रेक करके मैच में उनकी वापसी की कोशिश पर ब्रेक लगा दिया.
दूसरे सेट में 6-3 से जीत हासिल करने के साथ ही नेस्टर और ज़िमोनइच की जोड़ी ने फ़ाइनल में जगह बना ली. फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला मौजूदा चैम्पियन बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन की जोड़ी से होगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
