मुश्ताक अली ट्रॉफी : मुंबई की जीत में जाफर चमके
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 191 रन बनाकर सौराष्ट्र के सामने बड़ी चुनौती रखी।
मुंबई की ओर से कप्तान जाफर के अलावा रोहित शर्मा ने भी चमकदार पारी खेली। रोहित ने 27 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। हरफनमौला अजीत अगरकर के बल्ले से भी 25 रन निकले।
जवाब में खेलने उतरी सौराष्ट्र की टीम मुंबइया गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के आगे निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी।
सौराष्ट्र की ओर से समीर कुरैशी ने सर्वाधिक 33 रन बनाए जबकि शेल्डन जैक्सन और कप्तान जयदेव शाह ने 21-21 तथा प्रतीक मेहता ने नाबाद 19 रनों का योगदान दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications