Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तीन सप्ताह में वापसी करेंगे एंडी रॉडिक

वेबसाइट 'स्पोर्टिगलाइफ डॉट कॉम' के मुताबिक इसी सप्ताह लगी चोट के कारण रॉडिक को शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के बीच में ही स्वदेश लौटना पड़ा था। चिकित्सकों ने कहा है कि रॉडिक के घुटने की चोट गंभीर नहीं है और उससे उबरने के लिए उन्हें ऑपरेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वेबसाइट ने रॉडिक के हवाले से लिखा है, "मेरी चोट गंभीर नहीं है। इससे उबरने के लिए मुझे ऑपरेशन नहीं कराना पड़ेगा। शुरुआत में इसकी सलाह दी गई थी लेकिन अब इसकी कोई जरूरत नहीं। मैं तीन सप्ताह तक आराम के बाद वापसी कर सकता हूं।"

रॉडिक के 8-15 नवंबर तक पेरिस में होने वाले पेरिस मास्टर्स में खेलने की उम्मीद है। इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते वह 22 नवंबर से लंदन में होने वाले वर्ल्ड टूर फाइनल्स में स्थान बना सकेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+