फ़ाइनल में हार गए भूपति और नोल्स
भारत के महेश भूपति और बहामास के मार्क नोल्स की जोड़ी मैड्रिड मास्टर्स के फ़ाइनल में हार गई है. उन्हें मतकोवस्की और फ़ियर्स्टनबर्क की जोड़ी ने मात दी.
फ़ाइनल में पोलैंड के मारचिन मतकोवस्की और मारयूश फ़ियर्स्टनबर्क की जोड़ी ने उन्हें सीधे सेटों में 6-4 और 6-2 से हरा दिया.
चौथी वरीयता प्राप्त भूपति और नोल्स की जोड़ी फ़ाइनल में कुछ ख़ास नहीं कर सकी और उन्हें उपविजेता के पुरस्कार से ही संतोष करना पड़ा.
इस प्रतियोगिता में अभी तक शानदार खेल दिखाने वाले भूपति और नोल्स फ़ाइनल में ऐसे पस्त हुए कि एक सेट भी नहीं जीत पाए.
पहले सेट में उन्होंने कुछ संघर्ष भी किया. लेकिन ब्रेक प्वाइंट हासिल करके मतकोवस्की और फ़ियर्स्टनबर्क की जोड़ी ने पहले सेट में 6-4 से जीत हासिल की.
पहला सेट जीतने से उत्साहित मतकोवस्की और मारयूश फ़ियर्स्टनबर्क ने दूसरे सेट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. भूपति और नोल्स की जोड़ी बस देखते ही रह गई.
इस सेट का स्कोर रहा 6-2 और इस तरह 6-4 और 6-2 से जीत हासिल करके मतकोवस्की और मारयूश फ़ियर्स्टनबर्क ने ख़िताब पर क़ब्ज़ा किया.
इस प्रतियोगिता के डबल्स में भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लूकास ड्लोही भी खेल रहे थे. लेकिन तीसरी वरीयता प्राप्त पेस और ड्लोही की जोड़ी दूसरे दौर में हार गई थी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications