क्रिकेट विश्व कप : मुरली तोड़ना चाहेंगे मैक्ग्राथ का रिकार्ड
मुरलीधरन ने अब तक खेले गए 31 विश्व कप मैचों में कुल 53 विकेट लिए हैं। सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ सबसे ऊपर हैं जबकि दूसरे क्रम पर पाकिस्तान के वसीम अकरम हैं। मैक्ग्राथ के नाम 71 और अकरम के नाम 55 विकेट हैं।
टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में 1200 से अधिक विकेट ले चुके मुरलीधरन के लिए अकरम को पीछे छोड़कर विश्व कप का दूसरा सबसे सफल गेंदबाज बनने से शायद कोई नहीं रोक सकता लेकिन मैक्ग्राथ के 71 विकेट तक पहुंचने में उन्हें थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
मुरलीधरन के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए उनके और मैक्ग्राथ के बीच का 18 विकेटों का यह फासला नामुमकिन नहीं लगता। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि बाकी के श्रीलंकाई गेंदबाज उनका भरपूर साथ दें और टीम कम से कम सेमीफाइनल तक जरूर पहुंचे।
मुरलीधरन को छोड़कर मौजूदा समय में सक्रिय और कोई गेंदबाज अकरम और मैक्ग्राथ के रिकार्ड के निकट नहीं है। इस सूची में मुरलीधरन के बाद सर्वाधिक विश्व कप विकेट लेने वाले सक्रिय गेंदबाज पाकिस्तान के शोएब अख्तर हैं, जिनके नाम 27 विकेट हैं।
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में मुरली के बाद उनके लम्बे समय के साथ चमिंडा वास (49) हैं लेकिन वास को विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम में जगह नहीं मिली है। इसके बाद भारत के जवागल श्रीनाथ (44) और दक्षिण अफ्रीका के एलन डोनाल्ड (38) के नाम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications