घरेलू मैदान पर शतक लगाना चाहते हैं तमीम
विश्व कप का आयोजन भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में 19 फरवरी से दो अप्रैल तक होगा।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने तमीम के हवाले से लिखा है, " मैं विश्व कप के दौरान अपने घरेलू मैदान चटगांव में शतक लगाना चाहता हूं। मैं प्रत्येक मुकाबले में सर्वाधिक रन बनाने की कोशिश करूंगा।"
तमीम ने अब तक 89 एकदिवसीय मुकाबलों में तीन शतक लगाए हैं जिसमें दो शतक उन्होंने मीरपुर में जबकि एक शतक बुलवायों में लगाया है।
तमीम ने चटगांव में केवल दो एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। वर्ष 2010 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैदान पर 95 रनों की पारी खेली थी।
विश्व कप के दौरान तमीम को इस मैदान पर दो मुकाबले खेलने को मिलेंगे। बांग्लादेश की टीम यहां लीग मुकाबलों में इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के साथ भिड़ेगी।
शुक्रवार को चटगांव में अभ्यास सत्र के बाद तमीम ने कहा, " मैंने नेट्स पर लम्बा समय गुजारा। टीम के सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र का जमकर लुत्फ उठाया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications