नेशनल सॉफ्टबॉल प्लेयर को मिली मदद, अब चैंपियनशिप में खेलने जा सकेंगी चीन
टीकमगढ़। नेशनल सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शिवांगिनी वर्मा का चयन चीन में होने वाली सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ था लेकिन वहां जाने के लिए सवा लाख रुपए की जरूरत थी।
शिवांगिनी अब चैंपियनशिप खेलने के लिए चीन जा सकेंगी क्योंकि जिला प्रशासन और अन्य लोग उनकी आर्थिक मदद करने के लिए आगे आए हैं।
टीकमगढ़ की शिवांगिनी ने किया प्रदेश का नाम रोशन
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ की शिवांगिनी सॉफ्टबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं और उनका चयन चीन में आयोजित होने वाली एशियन जूनियर महिला सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है इस वजह से पैसा उनके आगे बढ़ने के रास्ते में बाधा बन गई थी।
लेकिन शिवांगिनी की स्थिति के बारे में मीडिया में खबर आई तो जिला प्रशासन और अन्य लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की है। जिला प्रशासन की तरफ से टीकमगढ़ की डीएम प्रियंका दास ने शिवांगिनी को 50,000 रुपए दिए हैं और बेटी बचाओ अभियान के जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
खरगोन के एसपी अमित सिंह ने शिवांगिनी को 10,000 रुपए दिए हैं। इसी तरह से अन्य लोगों ने भी शिवांगिनी को मदद दी है। चीन जाने के लिए शिवांगिनी को सवा लाख रुपए चाहिए।
8 सालों से कर रही हैं लगातार प्रैक्टिस
शिवांगनी पिछले 8 सालों से लगातार सॉफ्टबॉल खेल की प्रैक्टिस में जुटी हैं। टीकमगढ़ से निकलकर वह राष्ट्रीय स्तर पर इस खेल में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं।
उन्होंने इस खेल में देश के अंदर होने वाली चैंपियनशिप में 7 बार मध्य प्रदेश की सॉफ्टबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया है।
चीन में होने वाली एशियन जूनियर महिला सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में वह भारतीय जूनियर सॉफ्टबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

