समरसेट के 6 विकेट गिरे, मुश्किल बढ़ी (लीड-5)
बल्ले के साथ नाकाम रहने वाले ब्रावो ने समरसेट को दो झटके दिए। मोहम्मद ने भी इतने ही विकेट हासिल किए हैं। खबर लिखे जाने तक समरसेट ने 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए थे।
जेंडर डी ब्रुएन ने 21 रन बनाए थे जबकि बेन फिलिप्स पांच रन पर नाबाद थे। समरसेट ने मार्कस ट्रेस्कोथिक (3), जस्टिन लेंगर (13), क्रेग कीस्विटर (4), अरुल सुपैया (6), जेम्स हिल्ड्रेथ (0) और पीटर ट्रेगो (6) के विकेट गंवाए हैं।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिनिदाद एवं टोबेगो टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। इसमें रामदीन ने सर्वाधिक 39 रनों का योगदान दिया। अपनी 39 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान रामदीन ने दो चौके लगाए।
इसके अलावा सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस (22), विलियम पेरकिंस (20), कप्तान डरेन गंगा (23) और शेरविन गंगा (नाबाद 17) रनों का योगदान देने में सफल रहे। समरसेट की ओर से चार्ल विलोबॉय ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि मैक्स वॉलर और अल्फांसो थॉमस ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। बेन फिलिप्स को भी एक सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications