Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दलीप ट्रॉफी : दक्षिण क्षेत्र बना चैम्पियन (लीड-1)

डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए फाइनल मुकाबले में चौथे दिन उत्तर क्षेत्र की ओर से रखे गए 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण क्षेत्र की टीम ने 23.4 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मैच जीत लिया।

उत्तर क्षेत्र ने पहली पारी में 337 रन बनाए थे जिसमें पारस डोगरा के 167 रन शामिल थे। जबकि उसकी दूसरी पारी 317 रनों पर सिमट गई थी। दक्षिण क्षेत्र ने अपनी पहली पारी में 477 रन बनाए थे और 140 रनों की बढ़त हासिल की। दक्षिण क्षेत्र की ओर से पहली पारी में कप्तान बद्रीनाथ ने 136, मनीष पांडेय ने 74 और रॉबिन उथप्पा ने 66 रन बनाए थे।

जीत के लिए 178 रनों लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण क्षेत्र की ओर से सलामी बल्लेबाज मुकुंद (नाबाद 64) और उथप्पा (71) ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

मुकुंद ने 67 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया जबकि उथप्पा ने 45 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए। उथप्पा को सुमित नरवाल ने स्थापन्न खिलाड़ी सारुल कंवर के हाथों लपकवाया। अमित वर्मा बिना खाता खोले यशपाल सिंह की गेंद पर उन्हीं को कैच थमाकर चलते बने।

पांडेय तेज गति से रन बनाने के चक्कर में यशपाल की गेंद पर बोल्ड हो गए। पांडेय ने 24 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। पांडेय ने मुकुंद के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। उत्तर क्षेत्र की ओर से यशपाल ने सर्वाधिक दो विकेट झटके जबकि नरवाल के खाते में एक विकेट गया।

उत्तर क्षेत्र की ओर से चौथे दिन की शुरुआत शुक्रवार के नाबाद लौटे बल्लेबाज (नितिन सैनी 21) और मनदीप सिंह (9) ने की। उत्तर क्षेत्र ने तीसरे दिन एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाए थे।

उत्तर क्षेत्र की ओर से दूसरी पारी में मिथुन मन्हास ने सर्वाधिक 79 रन बनाए जबकि नितिन सैनी ने 65 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा, डोगरा 44, यशपाल नाबाद 42, कप्तान अमित मिश्रा 30, मनदीप सिंह 22 और शिखर धवन ने 19 रन बनाए। बोडापती सुमंत दो रन बनाकर नाबाद लौटे।

दक्षिण क्षेत्र की ओर से अभिमन्यु मिथुन, प्रज्ञान ओझा और श्रीनाथ अरविंद ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि एक विकेट मुकुंद के खाते में गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, February 5, 2011, 18:15 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+