oi-Ankur Sharma
वेल्स। खेल में कौन सा पलड़ा कब किस पर भारी हो जाये ये कहना मुश्किल है, लेकिन इतना तय है कि मैदान वो ही मारता है जो उम्दा खेल का प्रदर्शन करता है। विश्व में इंडियन एक्सप्रेस के नाम से विख्यात पेस-भूपति की जोड़ी को भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी 6-3, 6-4 से हराकर इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
मंगलवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में बिल्कुल भी अपने रंग में नजर नहीं आई और उसने लगातार सेटों में मुकाबला गंवा दिया।क्वार्टरफाइनल में बोपन्ना और कुरैशी का सर्बिया के नोवाक जोकोविच और विक्टर त्रोइकी के साथ मुकाबला होगा। पेस और भूपति पहले सेट में चार में से एक भी ब्रेक प्वाइंट नहीं भुना पाए और सेट 6..3 से हार गए। बोपन्ना और कुरैशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे मैच के दौरान आठ एस लगाए जबकि पेस और भूपति केवल एक ही एस लगा पाए।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, March 16, 2011, 17:18 [IST]
Other articles published on
Mar 16, 2011