Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कैटिच को सिडनी टेस्ट में वापसी की उम्मीद

इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच की पहली पारी में कैटिच बिना खाता खोले आउट हुए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 43 रनों का योगदान दिया था। कैटिच मैच के चौथे दिन चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से वह पर्थ टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।

35 वर्षीय कैटिच का कहना है कि वह फिट होने के लिए हरसम्भव उपाय कर रहे हैं ताकि वह जल्दी से जल्दी ठीक हो सकें।

कैटिच ने कहा,"मैं अब अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं इस समय वह सब कर रहा हूं जिससे मैं जल्दी से जल्दी ठीक हो सकूं। पहले से दर्द अब कम है तथा सूजन भी नहीं है।"

पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर हैं। ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था जबकि एडिलेड टेस्ट में बाजी इंग्लैंड के हाथ लगी थी वहीं पर्थ टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 267 रनों से हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, December 22, 2010, 15:00 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+